भोपाल संवाददाता संजय सराठे
मो नं–7509116765
एडवोकेट योगेंद्र गोस्वामी बने भोपाल के जिला महामंत्री
भोपाल। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ संस्था (रजि.) द्वारा एडवोकेट योगेंद्र गोस्वामी को भोपाल जिले का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के मार्गदर्शक श्री श्री 1008 महंत राजू दास जी महाराज के निर्देश पर की गई।
संस्था के अनुसार, संगठन का मुख्य उद्देश्य गौ रक्षा, धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ धार्मिक ग्रंथों का प्रचार-प्रसार एवं सनातन धरोहर को संरक्षित करना है। साथ ही, संस्था हिंदुत्व की एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
योगेंद्र गोस्वामी की नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। भोपाल जिलाध्यक्ष अनुज भार्गव, जिला प्रभारी दीपेंद्र श्रीवास्तव सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति के बाद योगेंद्र गोस्वामी ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
![]()






