भोपाल संवाददाता संजय सराठे
मो नं–7509116765
अयोध्या नगर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई,अड़ीबाजी करने वाले बदमाशों का जुलूस निकालकर भेजा जेल
भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में अड़ीबाजी और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। फरियादी द्वारा की गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला और बाद में जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रांजल हॉस्पिटल के सामने बस स्टाफ के पास वाहन सीट कवर लगाने की दुकान चलाता है। उसने बताया कि 11 नवंबर 2025 को आरोपी राज शर्मा और उसके साथी उसकी दुकान पर आए और मां-बहन की अशोभनीय गालियां देते हुए उससे गाड़ी में सीट कवर बिना पैसे लगाए जाने की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बीयर पीने के लिए 500 रुपए देने को भी दबाव बनाया।
फरियादी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी और वहां से भाग निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या नगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें धरदबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों का जुलूस निकालकर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया और बाद में सभी को जेल भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित व सख्त कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
![]()





