अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
राजधानी भोपाल के थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखीसेवनिया निवासी बताया जा रहा है, जो दूसरे जिलों से शराब लाकर भोपाल के स्लम एरिया में खपाता था।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 पेटी (करीब 90 लीटर) देशी शराब जब्त की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जप्त कर ली है।
जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी टैक्सी कार का उपयोग अवैध शराब परिवहन के लिए करता था। पुलिस के अनुसार तस्कर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।
डीसीपी जोन-02 के निर्देशन में अयोध्यानगर पुलिस द्वारा गांजा एवं अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
![]()





