Bhopal MP khulasa//डॉ. बी.डी. यादव को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान, रायसेन जिले का बढ़ाया मान

संजय सराठे : मो नं 7509116765

 

डॉ. बी.डी. यादव को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान, रायसेन जिले का बढ़ाया मान

 

 

मुंबई (महाराष्ट्र) के लीला होटल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय “4th वर्ल्ड कांग्रेस कॉन्फ्रेंस ऑन कार्डियो-किडनी-मेटाबोलिक मेडिसिन” में बरेली (जिला रायसेन) के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.डी. यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतीक है, बल्कि पूरे रायसेन जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

डॉ. यादव वर्तमान में सिविल अस्पताल बरेली, जिला रायसेन में सीबीएमओ (CBMO) पद पर कार्यरत हैं और हृदय, मस्तिष्क एवं पेट रोगों के विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कार्यशैली, सेवा भावना, लगन और मरीजों के प्रति समर्पण ने उन्हें चिकित्सा जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।

इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जर्मनी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पीटर श्वार्ज, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. मनोरिया, भोपाल के डॉ. पंकज मनोरिया सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी डॉ. यादव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

सम्मेलन में अमेरिका, यूके, श्रीलंका और भारत के कई प्रतिष्ठित डॉक्टरों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. विकास डीडवानिया (USA), डॉ. नवीन सिंह नंदा (USA), डॉ. राजीव अग्रवाल (USA), डॉ. पृथ्वी राणा (श्रीलंका), पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. बी. मोहन (चेन्नई) और डॉ. अशोक तहिलियानी (यूके) प्रमुख रहे।

खास बात यह है कि डॉ. बी.डी. यादव रायसेन जिले के एकमात्र ऐसे मेडिसिन स्पेशलिस्ट हैं, जिन्हें कार्डियो-किडनी-मेटाबोलिक मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

डॉ. यादव की इस उपलब्धि से बरेली नगर सहित पूरे रायसेन जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा जगत के साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह सम्मान न केवल चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह दर्शाता है कि छोटे शहरों से भी बड़े स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

/श्यामपुर नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब: श्री देवनारायण एवं शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ भव्य आगाज

श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820   हैडिंग//श्यामपुर नगर में उमड़ा आस्था का

Loading

Search