आतिशबाजी के साथ मनाया गया उमेश सैनी एवं सुनील सोनी का जन्मदिन
राजधानी भोपाल के रत्नागिरी स्थित सोनी बॉयस हॉस्टल पर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ उमेश सैनी (मामा) एवं सुनील सोनी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
अजय लश्करी ने बताया कि उमेश और सुनील की दोस्ती राम–लखन व जय–वीरू जैसी मिसाल पेश करती है, दोनों एक-दूसरे के सुख–दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।
कार्यक्रम में सभी चाहने वालों ने पहले उमेश एवं सुनील का पुष्पहार पहनाकर स्वागत, वंदन व अभिनंदन किया। इसके बाद केक काटकर सभी ने जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुनील सोनी उपेंद्र शर्मा, दीपेंद्र श्रीवास्तव, संदीप सोनी,अतुल शर्मा राजीव गुलाटी, सोनू यादव,आकाश यादव, हरिओम सहित अनेक मित्र व शुभचिंतक उपस्थित रहे और दोनों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन मनाने के उपरांत सभी ने दाल बाफले का आनंद उठाया,साथ ही उमेश एवं सुनील ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया
![]()







