Bankhedi khulasa//सेन समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, सौंपे दायित्व

पत्रकार संजय सराठे मो –7509116765

सेन समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, सौंपे दायित्व

जिला स्तरीय बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का गठन

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी के महेश्वरी भवन में मंगलवार को सेन समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
हम आपको बता दें कि मुख्य अतिथि राजेश्वर सेन ने संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज एवं मां नारायणी जी की पूजा अर्चना के बाद बैठक प्रारंभ हुई
बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। महेश्वरी भवन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि सेन शक्ति महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कामताप्रसाद सराठे , कार्यवाहक अध्यक्ष दर्शन सेन, रघुवीर सराठे रायसेन जिला अध्यक्ष रामकृष्ण सेन तथा प्रदेश एवं भोपाल संभाग के समस्त पधिकारी गण उपस्थित रहे ! सेन शक्ति महासंगठन जिला नर्मदापुरम के जिलाध्यक्षों की गठित कार्यकरणी को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
आगामी कार्यक्रम भोपाल के एकतापुरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होने का आहान किया ! मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्त पदाधिकारी,हेमराज सराठे प्रदेश उपाध्यक्ष, नर्मदा प्रसाद सराठे जिला अध्यक्ष, हरलाल जी सराठे जिला केश शिल्पी अध्यक्ष, रवि सराठे जिला उपाध्यक्ष , मनोज सराठे तहसील अध्यक्ष, परसोत्तम सराठे नगर अध्यक्ष, प्रेम सराठे जिला कोषाध्यक्ष, निलेश सराठे जिला सह कोषाध्यक्ष, गोविंद ऊमरे जिला महासचिव, सुरेश  सराठे , मुख्य सलाहकार, पवन सराठे तहसील सह प्रमुख, आधार सिंह सलाहकार, रामस्वरूप सराठे सैलून दुकान अध्यक्ष, जीवन लाल सराठे तहसील उपाध्यक्ष, निरंजन सराठे सलाहकार, दिनेश सराठे नगर संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search