Narmadapuram mp khulasa//इनामी बदमाश की तलाश तेज, हत्या व हत्या के प्रयास का आरोपी फरार, बताने वालें को 20 हजार का ईनाम

इनामी बदमाश की तलाश तेज, हत्या व हत्या के प्रयास का आरोपी फरार, बताने वालें को 20 हजार का ईनाम

 

 

नर्मदापुरम। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में हत्या और हत्या के प्रयास के गंभीर मामलों में फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोकेश कीर (उम्र 26 वर्ष), निवासी नाहरकोला, थाना शिवपुर, जिला नर्मदापुरम, 19 अप्रैल 2026 को दर्ज अपराध क्रमांक 102/2026 एवं 103/2026 में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। �

इनामी उद्धोषणा थाना शिवपुर.

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, एसडीओपी सिवनी मालवा या थाना प्रभारी शिवपुर को सूचित करें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।

 

इन नंबरों पर संपर्क करें

(1) पुलिस कंट्रोल रूम –7049101031

 

(2) एसडीओपी सिवनी मालवा मो नं –9340654120

 

(3) थाना प्रभारी शिवपुर

मो नं –7701052515

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search