राष्ट्रीय सेवा योजना नेतृत्व प्रशिक्षण में शुभकामना दांगी का चयन

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वामी विवेकानंद महाविधालय बैरसिया की छात्रा शुभकामना दांगी ने स्थान प्राप्त किया है। यह शिविर अमरकंटक, जिला अनूपपुर में 2 मार्च से 8 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के चयनित NSS स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व कौशल विकसित करना, सामाजिक चेतना बढ़ाना और उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करना है। शिविर में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे लोकनृत्य, लोकगान, मिमिक्री, नाटक, भाषण, देशभक्ति गीत आदि आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजू तिलन्थे,कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सिद्धांत जैन,आरती दुबे, प्रीति गुप्ता,अर्चना मैडम, मधुमाला मैडम,वैभव सर,अतुल राजपूत,लीना मैडम,अमित वर्मा तथा जनभागीदारी अध्यक्ष राधे श्याम सोमानी ने शुभकामना दांगी को हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर शुभकामना दांगी ने कहा कि यह शिविर उनके लिए सीखने और नेतृत्व कौशल को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने अपने शिक्षकों और परिवार का आभार व्यक्त किया।जिन्होंने उन्हें यह स्थान प्राप्त करने में पहुँचने में सहयोग प्रदान किया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search