Rajgarh Khulasa M.P.:- मतदान का बहिष्कार,प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर ग्रामीणों को दी समझाइश,गांव वाले मांगों पर अड़े रहे

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार,प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर ग्रामीणों को दी समझाइश

ग्रामीण मतदाता अपनी मांगों पर अड़े रहे

राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ तहसील के कुरावर टप्पा स्थित ग्राम पंचायत बिरगड़ी के सैकड़ों ग्रामीणों ने 27 फरवरी को बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल नष्ट होने से किसानों का काफी नुकसान हुआ था, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए गए सर्वे के बाद सात दिन के अंदर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया था मगर शासन द्वारा आज तक फसल मुआवजा राशि किसानों के खाते में नहीं डाली गई, जिसके चलते ग्रामीण मतदाताओं के द्वारा मतदान का बहिष्कार किया जा रहा , ग्रामीणों ने आज सुबह से समाचार लिखे जाने तक मतदान नहीं किया है, मतदान के बहिष्कार की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जहा ग्रामीणों से बातचीत की गई वही अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए मतदान करने की बात कही, फिर भी ग्रामीणों ने मतदान शुरू नहीं किया और अपनी वाजिब मांगो को लेकर अड़े रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search