बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। नव वर्ष के प्रथम दिवस में नपा.अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ के द्वारा वार्ड न.11 में क्षेत्र वासियों की मांग पर सीसी रोड का भूमि पूजन विधिवत रूप से किया गया।नपा: अध्यक्ष प्रतिनिधि राठौड़ ने कहा कि नगर के लिए लगातार एक के बाद एक सौगात दी है। बीते दिनों कई भूमि पूजन संपन्न किए गए जिसमें कई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं।कुछ निर्माण कार्य अभी गतिशील हैं।अनुमानित लागत 10 लाख से बनने वाला सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप राठौड़,वार्ड पार्षद आकाश यादव के द्वारा किया गया।रोड निर्माण का भूमि पूजन होने पर वार्ड वासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।यह सड़क क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुगम आवागमन का मार्ग प्रशस्त करेगी और बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाएगी नपा:अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़।वही इस अवसर पर, नगर पालिका परिषद के पार्षद गण,सीएमओ ज्योति शिवहरे एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।
![]()





