10 मार्च को होंगे अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


 बैरसिया।अभिभाषक संघ बैरसिया के द्विवार्षिक चुनाव 2025-26 के निर्वाचन अधिकारी अब्दुल हनीफ खान एडवोकेट ने बताया कि अभिभाषक संघ बैरसिया के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष ,सह सचिव एवं तीन संचालक जिसमें एक महिला एडवोकेट रहेंगी। वहीं चुनाव प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली द्वारा कराए जा रहें हैं। 28 फरवरी 2025 को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी। दिनांक 28 फरवरी 2025 को अध्यक्ष पद हेतू प्रेमनारायण सोनी, धनराज सिंह दागी, जितेन्द्र भटनागर, स्वर्ण सिंह ठाकुर एवं सत्यपाल यादव के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के लिए 4 मार्च 2025 तिथि नियत है। मतदान 10 मार्च 2025 को प्रातः 11बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। मतों की गणना 10 मार्च 2025 को ही 3.30 बजे की जाकर परिणाम घोषित किया जाएगा। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 12 मार्च 2025 को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search