सी.एम.राइज विद्यालय भैरूंदा में हुआ व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत अतिथि व्याख्यान*

भैरूंदा खुलासा

  धर्मेंद्र योगी

9165626040

*सी.एम.राइज विद्यालय भैरूंदा में हुआ व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत अतिथि व्याख्यान*

 

सी.एम. राइज़ विद्यालय भैरूंदा में शासन द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत विषय “उद्यमिता एवं रिटेल ट्रेड” पर अतिथि व्याख्यान हुआ, जिसमे बी.के. नेहा लखेरा ने कक्षा 9वी से लेकर 12वी तक के विद्यार्थियों को किस प्रकार से व्यवसाय को संचालित किया जाए इस बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया, उन्होंने बताया कि व्यवसाय को शुरू करने के लिए एक उद्यमी की तरह अपने चारो ओर के माहौल में व्याप्त अवसर वा चुनौतियों को पहचाने एवं समय की मांग को देखते हुए एक नए विचार के साथ नया उद्यम स्थापित करें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने भी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी कई पहल शुरू की है जिससे कि नए उद्यमियों को आर्थिक मदद मिल सके और देश का युवा आत्मनिर्भर बने। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यापार की बारीकियां बताई तथा किसी भी संस्थान या कंपनी को चलाने के लिए कौन-कौन से मूलभूत कौशल होना चाहिए अथवा संचालक के पास कौन-कौन से गुण होना चाहिए इसके बारे में भी बताया उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसके अंदर जोश और जुनून हो काम करने की लगन हो वह स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर बाजार में और समाज में अपना विशेष स्थान प्राप्त कर सकता है |

 

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search