*राजकुमार मेवाड़ा*
*लोकेशन श्यामपुर*
*9617412820
हैडिंग//सीहोर जिला के ग्राम खंडवा में धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला: चार आरोपी गिरफ्तार
सीहोर जिले के श्यामपुर थाने क्षेत्र के ग्राम खंडवा से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल के एक छात्र और उसके परिजनों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए
एस पी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन पर एस डी ओ पी पूजा शर्मा के मार्ग दर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पूरी मामले पर एस डी ओ पी पूजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की
पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं, जैसे BNS, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लव जिहाद ओर धर्मांतरण के दबाव जैसा मामले सामने आने पर गाँव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की खबरें भी सामने आ रही हैं
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड पर दिखाई दे रहा है
खुलासा न्यूज सीहोर से राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





