श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820
हैडिंग//सीहोर के श्यामपुर में बेखौफ चोर: 11 पोल से बिजली के तार पार, बार-बार चोरी से परेशान किसा
यह पूरी घटना सोंठी रोड बैरागढ़ खुमान श्यामपुर से हे
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में 11 बिजली के खंभों (पोलों) से तार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस इलाके में तार चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार चोर इसी तरह तार चुरा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस और प्रशासन की तरफ से चोरी पर कोई नियंत्रण नहीं लग पाया है।
**किसानों की बढ़ी मुश्किलें:** बिजली के तार कट जाने के कारण खेतों में रह रहे किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। साथ ही पीने के पानी और मवेशियों को पानी पिलाने तक की बड़ी समस्या पैदा हो गई है पीड़ित किसान सतीश मेवाड़ा,का कहना है कि:
यह चोरी पूरी सोच-समझकर और सूझ-बूझ के साथ की जा रही है। जहाँ चोरी हुई है, वहाँ आसपास किसान रहते हैं, फिर भी चोर बेखौफ होकर बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहेहैं
प्रशासनिक स्थिति:घटना 20 तारीख (सोमवार रात) की बताई जा रही है। पीड़ित किसानों ने श्यामपुर थाने पहुंचकर मामले की FIR दर्ज करा दी है और विद्युत मण्डल को भी इसकी सूचना दी गई है। किसानों की माँग है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल की जाए
सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
![]()





