सीहोर के जता खेड़ा में शिक्षा के मंदिर में है हैवानियत

राजकुमार मेवाड़ा
लोकेशन सीहोर MP
मो,7987976660

हैडिंग//सीहोर में शिक्षा के मंदिर में है हैवानियत

मामला सीहोर के जता खेड़ा के एक निजी स्कूल का है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शिक्षा के मंदिर को प्रताड़ना का अड्डा बनाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सीहोर के एक निजी स्कूल में मासूम बच्चों को अर्धनग्न करके अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया है।
सीहोर में शिक्षा के मंदिर में हैवानियत! मासूमों को अर्धनग्न कर घुमाया, टीचरों पर गंभीर आरोप
मामला सीहोर के जाताखेड़ा गांव के सेंट एंजेलास स्कूल का है। जहाँ स्कूल की प्रिंसिपल और टीचरों पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत करने का आरोप लगा है,
यह तस्वीर सीहोर के सेंट एंजेलास स्कूल की है। आरोप है कि पिछले दिनों स्कूल की प्रिंसिपल समरीन खान और टीचर शिबू खान ने मासूमों के कपड़े उतरवाए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरी क्लासों में घुमाया। इतना ही नहीं, उन्हें मुर्गा भी बनाया गया।•बच्चों ने खुद कैमरे पर आकर दर्दनाक खुलासा किया है कि उन्हें हाथों में कलावा और माथे पर तिलक लगाने से भी रोका जाता था। यह घटना सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया
इस घटना के बाद, स्कूल के बाहर का माहौल पूरी तरह से उग्र हो गया।

वायरल फोटो सामने आते ही जाताखेड़ा गांव के ग्रामीण और अभिभावक भारी संख्या में स्कूल पर जमा हो गए। उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।•हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ आकर्षित और उग्र हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए थाना मंडी पुलिस को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा और लाठीचार्ज जैसी नौबत आने से पहले ही भीड़ को नियंत्रित किया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने मौके पर पहुँचकर मामले की गहन जांच की। शिकायतें सही पाए जाने पर, डीईओ ने स्कूल पर तत्काल 1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।
वहीं, पुलिस ने भी इस गंभीर घटना का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही प्रिंसिपल और टीचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी

सवाल यह है कि क्या 1 लाख रुपये का जुर्माना उन मासूमों के मानसिक आघात की भरपाई कर पाएगा? शिक्षा के नाम पर चल रही इस हैवानियत पर प्रशासन को और सख्त कदम उठाने होंगे

सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search