सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो 9617412820
सीवन पुत्र उतारे सीवन नदी में जलकुंभी निकालने को लक्ष्य मां सीवन का पूर्ण उद्गार
सीहोर की मां जीवन दायिनी सीवन जो अपने मूल रूप में आने के लिए संघर्ष कर रही है, अपने पूर्ण उद्धार का इंतजार कर रही है,जलकुंभी जैसी समस्या पूरे 12 महीने व्याप्त रहती है सीवन मां की पीड़ा को, उसके दर्द को देखते हुए सीवन पुत्र, हनुमान फाटक धाम स्थित सीवन नदी में जलकुंभी को निकालने हेतु, सुबह 10:00 बजे से जलकुंभी निकालने का काम शुरू हुआ जो की शाम 6:00 बजे तक लगातार चला रहा,सीवन नदी में से जलकुंभी निकालने वालों का स्वागत समिति के सदस्यों श्री राम जी का दुपट्टा पहन कर सम्मान किया इस अवसर पर आज राष्ट्रीय टेनिस टेबल टेनिस कोच रविंद्र सिंह चौहान, समाजसेवी सुमित ताम्रकार,ताम्रकार मॉल, वरिष्ठ अभिकर्ता सतीश कुमार सीठा द्वारा सीवन में उतरे मजदूरों का स्वागत किया गया ।शुक्रवार को जलकुंभी निकालने के लिए जिन मजदूरों की व्यवस्था की गई थी वह समाजसेवी सुमित ताम्रकार व एलआईसी के अभिकर्ता सतीश कुमार सीठा तरफ से की गई थी ।इस अवसर पर रविंद्र सिंह चौहान द्वारा तीन मजदूरों की व्यवस्था का सहयोग दिया गया है आज जलकुंभी अभियान में विशेष सहयोग विशेष योगदान से सीवन पुत्र मुकेश राय, प्रकाश यादव, राजकुमार सोनी,भूरा भैया,प्रदीप चावड़ा व कैलाश चव्हाण एवं टीम उपस्थित रही।सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया है कि यह अभियान लगातार सतत रूप से जारी रहेगा ,यह भी शहर वासियों से निवेदन किया है कि सीवन के लिए आगे आए ।
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
![]()









