बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। देशभर में लगातार सामने आ रहे सायबर फ्रॉड के मामलों को मद्देनजर रखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा (सेफ क्लिक अभियान) चलाया जा रहा है। इसी के तहत बैरसिया में भी विगत 10 दिनों से जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत कई शासकीय स्कूल महाविद्यालय सहित कई सार्वजनिक जगहों पर बैरसिया पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम समापन के मौके पर पुलिस द्वारा बैरसिया के पीएम श्री सरोजिनी कन्या विद्यालय में सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे।जिनको सायबर फ्रॉड व सायबर क्राइम से जागरूक रहकर कैसे बचा जाए इसे लेकर जागरूक किया गया। बैरसिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने साइबर क्राइम के जरिए ठगना, धोखाधड़ी ब्लैकमेल करना जैसी घटनाओं को छात्र-छात्राओं को बताया और संदिग्ध फोन कॉल आने पर पुलिस को तत्काल जानकारी देने की बात कही गई।
![]()





