नगर पालिका बैरसिया को मिला ROSE प्रमाण पत्र

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। नगर पालिका अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ के अथक प्रयासों से बैरसिया की सेवाएं (ISO) प्रमाणित नगर पालिका तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया (ISO) प्रमाणित नगर पालिका परिषद को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए (ISO) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।यह प्रमाण पत्र शासन के मानकों पर खरी उतरने के बाद नगर पालिका को जारी किया गया है।मानक संगठन (ISO) ने नगर पालिका की सेवाओं का आकलन करते हुए जन्म,मृत्यु,पंजीकरण,शुद्ध पेयजल की उपलब्धता,जल और पर्यावरण संरक्षण सार्वजनिक पार्क और नगरी सुंदरीकरण,पानी के टैंकर की उपलब्धता,सफाई कार्यों सहित कई बिंदुओं पर इसकी समीक्षा की इस आकलन पर सबसे बड़ा बिंदु रिकॉर्ड का रखरखाव फाइलों का मूवमेंट और फाइलों की ट्रैकिंग था। इन सभी मानकों पर नगर पालिका के प्रदर्शन को देखकर (ISO) ने नगर पालिका को प्रमाण पत्र प्रदान किया।नपा अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा यह उपलब्धि नगर पालिका के लिए गर्व का विषय है।भविष्य में नगर पालिका के कार्यों में और सुधार की दिशा में एक प्रेरणा बनेगी।इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुमार सक्सेना एवं निकाय के समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search