श्यामपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

श्यामपुरMP राजकुमार मेवाड़ा

मो.7987976660

 

  • हेडिंग//श्यामपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

 

*खाकी का मानवीय चेहरा: परिवार से मिलाया*

 

 

श्यामपुर पुलिस ने वर्दी के फर्ज के साथ इंसानियत का धर्म निभाकर देशभक्ति की एक अनूठी तस्वीर पेश की है। महाराष्ट्र के दादर (गौतम नगर) से भटककर श्यामपुर पहुंची एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को जब कोई सहारा नहीं मिला, तो थाना प्रभारी रूप सिंह रावत आगे आए। उन्होंने न केवल महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि ग्रामीणों के सहयोग से तीन दिनों तक उसकी देख-रेख भी की।

 

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही महिला का पति उसे लेने थाने पहुंचा। बातचीत से शिक्षित प्रतीत होने वाली इस महिला को सुरक्षित अपने परिवार के पास लौटते देख वहां मौजूद सभी लोगों ने पुलिस के जज्बे को सलाम किया। थाना प्रभारी ने परिवार जन की आर्थिक सहायता भी की

महिला के पति और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य और सच्ची देशभक्ति की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

 

खुलासा न्यूज सीहोर क्राइम रिपोर्ट राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search