/श्यामपुर नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब: श्री देवनारायण एवं शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ भव्य आगाज

श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा

मो,9617412820

 

हैडिंग//श्यामपुर नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब: श्री देवनारायण एवं शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ भव्य आगाज

 

श्यामपुर, सीहोर

नगर में आज भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री देवनारायण एवं शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पावन अवसर पर श्यामपुर नगर में एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर धर्ममय वातावरण में सराबोर नजर आया।पीत वस्त्रों में सजी महिलाओं ने बढ़ाई शोभा

कलश यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक था। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एक जैसे पीले वस्त्र धारण कर, सिर पर मंगल कलश लिए भक्ति गीतों पर झूमती हुई चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और धार्मिक भजनों ने पूरे माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया। केसरिया ध्वज और पुष्प वर्षा के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था,पांच दिवसीय महायज्ञ 26 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

प्रथम दिन:आज भव्य कलश यात्रा, दश विधि स्नान और पंचांग पूजन के साथ महोत्सव का श्रीगणेश हुआ।

यज्ञाचार्य पं. घनश्याम जी शास्त्री पं. राहुल शास्त्री(यज्ञब्रह्मा) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समस्त ग्रामवासी श्यामपुर हैं

 

खुलासा न्यूज सीहोर जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

/श्यामपुर नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब: श्री देवनारायण एवं शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ भव्य आगाज

श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820   हैडिंग//श्यामपुर नगर में उमड़ा आस्था का

Loading

Search