शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवीपुरा मंडल सहित चार मंडलो ने निकाला पथ संचलन

राजकुमार मेवाड़ा की रिपोर्ट
शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवीपुरा मंडल सहित चार मंडलो ने निकाला पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संघ द्वारा सभी मंडल केंद्रों पर पथ संचलन निकाला जा रहा है । इसी कड़ी में श्यामपुर खंड के देवीपुरा मंडल का आज संचलन निकाला गया । पथ संचलन के मुख्य वक्ता गोविंद सिंह ठाकुर सह जिला कार्यवाह सीहोर ने अपने बौद्धिक में कहा कि हमारा समाज उत्सव प्रधान समाज है इन्हीं उत्सव में से संघ अपने स्वयंसेवकों और समाज के साथ मिलकर 6 उत्सव मनाता है ।विजयदशमी उत्सव अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है ।भगवान श्री राम ने अत्याचारी रावण का अंत किया था इसी प्रकार 1925 में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी, संघ प्रारंभ से ही इस देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव बढ़ाने का कार्य अपनी शाखाओं के माध्यम से करता आ रहा है । पिछले 100 वर्षों में हिंदू समाज के संगठन के कारण ही आज हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन पाया। हम सब सौभाग्यशाली हैं जो शताब्दी वर्ष में हमें काम करने का अवसर मिला।उन्होंने समाज से आग्रह किया कि संघ से जुड़कर भारत विश्व गुरु बनेगा ।इसके लिए समाज को और संघ को मिलकर पंच परिवर्तन के बिंदुओं पर काम करना पड़ेगा । सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक शिष्टाचार शताब्दी वर्ष में संघ पांच परिवर्तन पर काम करने के लिए व्यापक ग्रह संपर्क अभियान और मंडल केंद्रों पर विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित करेगा ।संचलन गल्ला मंडी देवीपुरा से प्रारंभ होकर देवीपुर के मुख्य मार्गो से होते हुए में मार्केट चरनाल जोड़ होते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा ।संचलन में सभी स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल करते हुए अनुशासन के साथ चल रहे थे । ग्रामीणों ने भी पुष्प वर्षा कर इस संचलन का भव्य स्वागत किया
खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search