सीहोरMP राजकुमार मेवाड़ा
लोकेशन सीहोर
हैडिंग//वीबी-जी रामजी’ योजना ग्रामीण विकास की नई क्रांति
सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को ‘वीबी-जी रामजी’ योजना (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया
उन्होंने योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की
रोजगार की गारंटी अब ग्रामीणों को मनरेगा के 100 दिन के मुकाबले 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी।
बजट में भारी वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी ने योजना का बजट 35 हजार करोड़ से बढ़ाकर 95 हजार करोड़ कर दिया है।
कृषि और उद्योग का संगम: वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाते हुए 15 विभागों के समन्वय से खेती को उद्योग और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
पारदर्शिता और आधुनिकता: योजना में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जियो-टैगिंग और बायोमेट्रिक भुगतान प्रणाली लागू की गई है।
स्थानीय विकास: पंचायतों को 50% कार्यों के निष्पादन का अधिकार दिया गया है, जिससे पलायन रुकेगा और ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत होगी।
उन्होंने शहर के कुछ विशेष मामलों पर भी सवालों के जवाब दिए जैसे हॉस्पिटल, कॉलेज, स्थानीय मुद्दों पर भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए मंत्री गौर ने स्पष्ट किया कि यह योजना महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ के सपने को धरातल पर उतारकर 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को सिद्ध करेगी।
प्रेस वार्ता में मंत्री कृष्णा गौर, विधायक सुदेश राय, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष विकाश प्रिंस राठौर सहित भाजपा के पद अधिकारी उपस्थित रहे
खुलासा न्यूज सीहोर से राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





