स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है: स्टाफ का शानदार प्रदर्शन

बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय


बैरसिया । स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बैरसिया में आज दिनांक 07/02/2026 को वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्राचार्य डॉ.राजू तिलंथे के मार्गदर्शन में स्टाफ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। वहीं विद्यालय परिवार में जोश और उमंग देखने को मिला। महिला स्टाफ के लिए पिट्टू खेल का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.निशी सिंह की एचीवर्स टीम विजयी रही। जिसमें प्रतीक्षा सेन, मधुबाला पटेल, कंचन विश्वकर्मा एवं काशीबाई प्रतिभागी थे। डॉ चंद्रकांता अहिरवार की ड्रीमर्स टीम उपविजेता रही।पुरुष स्टाफ के क्रिकेट मैच में डॉ राजू तिलंथे की प्राचार्य 11 की टीम विजेता रही एवं डॉ बबन सेयके की प्रोफेसर 11 की टीम उपविजेता रही। साथ ही महिला स्टाफ की 100 मीटर दौड़ में श्रीमती प्रीति यादव ने प्रथम स्थान सुश्री मधुबाला पटेल ने द्वितीय तथा श्रीमती शारदा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार परिचय दिया। प्राचार्य डॉ. राजू तिलंथे ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि “स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है।” ऐसे खेल आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि सभी को सक्रिय, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाए रखने की प्रेरणा भी देते हैं।

affordablecarsales.co.nz




affordablecarsales.co.nz

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search