सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो.7987976660
सीहोर-24-01-2026
रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कुबेरेश्वर धाम का निरीक्षण किया |
14 फरवरी से आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज पुलिस अधीक्षक कुबेरेश्वर धाम पहुँचे | जहाँ कथावाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा सहित मंदिर समिति और पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का भ्रमण किया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:-
सुगम आवागमन:- मंदिर के भीतर स्थायी कॉरिडोर (पाथवे) विकसित किया जाए।सुरक्षा: भोजनशाला के पास स्थित नाले को जाली से ढका जाए और पूरे परिसर में CCTV व संकेतक लगाए जाएं।जनसुविधा: पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने, पेयजल, चिकित्सा दल और फायर ब्रिगेड की तैनाती के निर्देश दिए।सहायता केंद्र: श्रद्धालुओं की मदद हेतु कंट्रोल रूम और सहायता केंद्र स्थापित होंगे।निरीक्षण के दौरान कथावाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा, एएसपी श्रीमती सुनीता रावत एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा खुलासा न्यूज
सीहोर जिला क्राइम रिपोर्टर
![]()





