धर्मेंद्र योगी मों,9165626040

भेरूंदा नगर में राठौर समाज के द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर राठौर समाज के द्वारा पवांर समाज धर्मशाला बस स्टेंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुईं स्वर्गमंगलम गार्डन पहुची जहा वीर दुर्गादास जी राठौर की फ़ोटो चिन्ह पर फूलों की माला अर्पण कर नमन किया वा समाज के वरिष्ठ लोगो का स्वागत सम्मान भी किया गया।


राष्ट्रीयवीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती पर राठौर समाज के लोगों ने महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगो का सम्मान किया गया, वही अतिथियों के द्वारा वीर दुर्गादास के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए युवाओं से आह्वान किया गया. जयंती समारोह के अंतर्गत राठौर समाज के युवाओं ने शहर के मुख्य मार्गो से वाहन रैली निकाली, जिसमे राठौर समाज के युवाओं ने नया बस स्टैंड के पास वीर दुर्गादास राठौर चौक पर ध्वजारोहण किया. जयंती समारोह के अंतिम चरण में समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी इस दौरान समाज के युवाओं और लड़कियों ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर डांस किया. सामाजिक कुरियों को मिटाने ओर बालिकाओं की शिक्षित करने का संकल्प लिया.

![]()





