बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय
बैरसिया। थाना बैरसिया जिला भोपाल दिनांक 08.02.2026 – यातायात व्यवस्था को लेकर नवागत एसडीओपी बैरसिया एवं थाना प्रभारी बैरसिया ने किया कस्बा बैरसिया में भ्रमण एवं की चालानी कार्यवाही।
कार्यवाही का विवरणः- नवागत एसडीओपी सुश्री वैशाली कराहलिया, थाना प्रभारी बैरसिया वीरेंद्र सेन एवं बैरसिया पुलिस स्टॉफ संग कस्बा का भ्रमण किया गया एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बेतरतीब खड़े वाहनों को सही तरीके से लगवाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही ओवर लोडिंग वाहनों एवं क्षमता से अधिक सवारी बिठाने वाले वाहनों तथा हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई।
![]()





