बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय
बैरसिया। SDOP वैशाली कराहलिया ने थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने शहर के बस स्टैंड चौराहे सहित अन्य चौराहों पर यातायात नियमों के “स्लोगन लिखे होर्डिंग” लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। टी.आई. वीरेंद्र सेन का मानना है कि वाहन चालक इन होर्डिंग्स पर लिखे यातायात नियमों के स्लोगन पढ़ कर सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक होंगे। इसके पूर्व टी.आई. वीरेंद्र सेन ने शासकीय एवं अशासकीय स्कूल और कॉलेजों सहित मोहल्लों में जाकर यातायात नियमों के लिए लोगों को जागरूक कर चुके है। टी.आई. सेन ने वाहन चालकों से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमो का पालन करने की अपील भी की है। किसी भी स्थिति में (ओवरलोडिंग न करें,बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं,नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें ) थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।
![]()





