यज्ञ हवन और वैदिक मंत्रों द्वारा शिवलिंग एवं नंदेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर क्षेत्रपाल बाबा मंदिर अंधेरा बाग बसई बैरसिया में शिवलिंग एवं नंदेश्वर महाराज की स्थापना की गई। आपको बता दें कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष क्षेत्रपाल बाबा मंदिर में महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग एवं नंदेश्वर महाराज का नगर निर्माण कलश यात्रा के माध्यम से श्री सांवलिया मंदिर से प्रारंभ कर छतरी मंदिर के पास क्षेत्रपाल बाबा स्थान पर कलश यात्रा संपन्न की गई। वहीं क्षेत्र वासियों एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा को भव्य बनाया गया। तत्पश्चात ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई। और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शास्त्री गौरव शर्मा विदिशा,भूपेंद्र शर्मा,डॉ.राजेंद्र पंडाजी, कैरी पंडाजी क्षेत्रीय पार्षद रवि करोसिया, पार्षद तखत सिंह कुशवाह, ललित घेंघट, सहित अनेक सदस्य एवं माताएं बहनें श्रद्धालु जन बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search