मां कर्मा देवी जयंती पर शोभायात्रा का द नेशनल पावर ग्रुप ने किया स्वागत

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


चलचित्र झांकियों ने बनाया आकर्षण का केंद्र। बैरसिया। नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां कर्मा बाई जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। आपको बता दें कि साहू समाज ने मंदिर में एकत्र होकर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन किया। उसके बाद दोपहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं, शोभायात्रा में भगवान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा पूजन अर्चना कर, पुष्प वर्षा एवं जल सेवा की गई। प्राचीन समय लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1073 ई. में कर्मा बाई का जन्म चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी उप्र के रहने वाले रामशाह तेल व्यापारी के यहां हुआ था। वह समाज सुधारक, धर्मात्मा, परोपकारी थे,उनके यहां शुभ नक्षत्र एकादशी को कन्या का जन्म हुआ। विद्वानों ने उसे भगवान का उपासक बताया उनका नाम कर्माबाई रखा गया। भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई जयंती पर साहू तेली समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाओं के साथ साथ बच्चे, बुर्जुगों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शोभा यात्रा नगर के सांवलिया मंदिर चौपड़ बाजार से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में साहू समाज के बंधुओं के अलावा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search