महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने बैतूल से तीन प्रतिभाशाली युवतियां रवाना

बैतूल – प्रेम यूथ फाउंडेशन मध्य प्रदेश के बैनर तले महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारत सरकार श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय वी.वी. गिरी नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बैतूल से नैनी पाटिल, शालिनी सरनेकर और अमीषा तायवाड़े का चयन हुआ है जिसके लिए वह 26 नवंबर 2023 को रवाना हुए।भारत सरकार श्रम एवम रोजगार मंत्रालय द्वारा यह कार्यक्रम महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने , जागरूक करने एवम प्रेरित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं जैसे कि व्यवसाय योजना तैयार करना, वित्त प्रबंधन, बाजार अनुसंधान आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्राप्त कर सकेंगी।नैनी पाटिल, शालिनी सरनेकर और अमीषा तायवाडे ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम से बहुत कुछ नया सीखने की उम्मीद कर रही हैं।उन्होंने बताया कि वे इस कार्यक्रम में प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग करके और महिलाओं को व्यवसाय के लिए प्रेरित करेंगे। तथा महिलाओं को उनके अधिकारों को अवगत कराके उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे बैतूल के लिए यह बहुत खुशी की बात है की बैतूल की तीन बेटियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हुआ। जिसके लिए उनके सभी मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।
![]()





