महाकाल के देसी दीवाने दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा शस्त्र पूजन आयोजन किया गया श्यामपुर इमली खेड़ा रोड

श्यामपुरMPराजकुमार मेवाड़ा श्यामपुर महाकाल के देसी दीवाने समिति के द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया
सनातनी परंपरा को युवाओं को सौंपना एक मात्र उद्देश्य
महाकाल दुर्गा उत्सव समिति श्यामपुर इमली खेड़ा रोड
दशहरे के पावन अवसर पर, श्यामपुर की इमली खेड़ा रोड पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ महाकाल दुर्गा उत्सव समिति की भव्य झांकी में, ‘महाकाल के देसी दीवाने ग्रुप’ द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी भाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया।

ग्रुप का कहना है कि हमारा उद्देश्य सदियों से चली आ रही गौरवशाली सनातन परंपरा को जीवित रखना और इसे अगली पीढ़ी को सौंपना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास को जानना और समझना चाहिए, ताकि वे इससे प्रेरणा ले सकें। यह आयोजन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का एक संकल्प है, ताकि यह विरासत युगों-युगों तक आगे बढ़ती रहे।

खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search