
श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820
मध्य प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू, श्यामपुर तहसील में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
श्यामपुर (सीहोर):मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के पटवारी 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की मुख्य मांगों में कैडर रिव्यू और समयमान वेतनमान शामिल हैं।
इसी कड़ी में 3 अगस्त को तहसील श्यामपुर के पटवारियों ने तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले को ज्ञापन सौंपकर अपने शासकीय बस्ते जमा करा दिए।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष अनिल घरडे सहित पटवारी राहुल नायक, जीवन पंसोरिया, योगेश अजमेरा, नितिन पाटीदार, विजयंत साहनी, हेमसिंह मेवाड़ा, नीलेश तिवारी, मुकेश वर्मा, प्रियंका वाडेकर, गरिमा शर्मा, महेश वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजेश साहू, राहुल जैन, रवि वर्मा, अभिषेक सौराष्ट्रीय, अल्का जैन और मोनिका कतरोलिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा

![]()






