नपा.द्वारा 100वीं जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खजुराहो जिला छतरपुर से केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन किया गया। साथ ही ओंकारेश्वर सौर परियोजना का लोकार्पण, 1153 ग्राम सुशासन भूमि पूजन,स्व.अटल बिहारी की स्मृति में स्टाम्प एवं सिक्का जारी किया गया। आपको बता दें कि इसी कड़ी में अटल उद्यान बैरसिया में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ ने माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने उद्बोधन में कहा श्रद्धेय अटल जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश को जागृत करने का काम किया उन्होंने कहा कि अटलजी ने ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आरंभ की थी। यह उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। वहीं राठौड़ सहित उपस्थित जनों ने एक कविता का भी वाचन किया। “क़दम मिला कर चलना होगा ,बाधाएँ आती हैं आएँ घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों में हँसते-हँसते, आग लगाकर जलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा”। इस मौके पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंशुल आगर ने सभी का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सभापति पार्षद नीरज नामदेव,पार्षद प्रतिनिधि रज्जू कुशवाह,पार्षद रणधीर राजपूत,पार्षद कमलेश कुशवाह, पार्षद तखत सिंह कुशवाह,राजस्व उप निरीक्षक जाहिद अली,नोडल अभिषेक शर्मा एवं नगर के गणमान्य नागरिक सहित नगर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी एवं अनेक लोग उपस्थित रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search