भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी बुधवार को आएंगे बरखेड़ी देव

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री के पक्ष में 15 नवम्बर 2023 बुधवार को बरखेड़ी देव में विशाल जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता जन सभा की तैयारियों में जुट गए है।गौरतलब है कि रविवार को बैरसिया के दशहरा मैदान पर जनसभा के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री की मांग पर बरखेड़ी देव में परिक्रमा पथ विकसित करने की घोषणा की है। बरखेड़ी देव में गुर्जर समाज के आराध्या भगवान देवनारायण का मंदिर है। यहाँ पर पूरे प्रदेश से श्रद्धालु होली और दीपावली की दूज पर मत्था टेकने आते है। इस दिन यहाँ पर विशाल मेले का आयोजन भी किया जाता है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तरावली स्थित माँ हरसिद्ध मंदिर पर हरसिद्धि लोक बनाने की घोषणा भी की है। यहाँ पर पूरे प्रदेश से श्रद्धालु माँ के दर्शन करने आते है।इधर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी खत्री ने अपने जनसंपर्क की रफ्तार बढ़ा दी है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search