भाजपा का 18 वर्ष का कार्यकाल भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में बीता: भूपेन्द्र गुप्ता 

भाजपा का 18 वर्ष का कार्यकाल भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में बीता: भूपेन्द्र गुप्ता 

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया

बैतूल।।कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा की शिवराज सरकार के 18 वर्ष पूरी तरह से असफल रहे है। प्रदेश के 13 करोड़ नौजवान आबादी को नियोजित करने की कोई कोशिश नहीं की गयी । शिक्षा की उपेक्षा और हजारों स्कूल बंद करने में कोई शर्म महसूस नहीं की। यह आरोप बैतूल स्थित तंदूरी डिजाईल्ट होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में मप्र कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा पर लगाये हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों से कई वायदे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। किसानों की आय दोगुनी करने के नारे लगाए, लेकिन कृषि अर्थव्यवस्था को नहीं सुधार पाए । प्रदेश के नौनिहाल बच्चों में कुपोषण की विकराल समस्या है जो पहले मात्र 2 से 3 जिलों में सीमित थे, अब यह 12 जिलों में फैल गई है। महंगाई और अस्पतालों की चौपट व्यवस्था ने गरीबों का जीना दुभर कर दिया है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश महामंत्री समीर खान, कांग्रेस नेता ब्रजभूषण पांडे भी मौजूद थे।

 

कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया कि कमलनाथ सरकार आने पर बेरोजगारी समाप्त की जाएगी। सरकारी भर्ती निकालेंगे जिसमें 2 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएंगा, भर्तियों पर लगी रोक को हटाएंगे। वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी के पदों को पुर्न जीवित किया जाएगा। सभी प्रकार की भर्ती में आरक्षित वर्ग को आरक्षण देने रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। 1 हजार करोड़ का स्टार्टअप कारपस फंड बनाया जाएगा। जिससे युवा उद्यमियों को 25 लाख से 5 लाख तक का ऋण सरल प्रक्रिया में दिए जाएंगे। एग्रो स्टार्टअप शुरू किया जाएगा। नारी सम्मान में प्रतिमाह महिलाओं को 1500 रूपए दिए जाएंगे एवं गैस सिलेण्डर 500 रूपए में देंगे, बेटी विवाह में अनुदान की राशि 1 लाख 1 हजार की जाएगी। विधवा विवाह प्रोत्साहन 1 लाख 51हजार की राशि देंगे। कन्याओं की शिक्षा स्कूल से लेकर कॉलेज तक नि:शुल्क देंगे, 27प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को दिया जाएगा। किसानों को 5 हार्सपावर तक की बिजली फ्री दी जाएगी। जानवरों से खेत की सुरक्षा के लिए फेसिंग लगाने 50 प्रतिशत की अनुदान राशि देंगे। तेन्दूपत्ता संग्रहण की राशि 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार की जाएगी।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search