भूमि पूजन के साथ हिन्दू सम्मेलन का आगाज: जनवरी में होंगे भव्य आयोजन

बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय


बैरसिया नगर के वीर शिवाजी वस्ती में आज हिन्दू सम्मेलन के निमित्त भूमि पूजन कर ध्वज पताका लगाई गई। इस अवसर पर हिन्दू समाज के वीर शिवाजी बस्ती के लोगों में उत्साह और उत्सव का अद्भुत माहौल था। हिन्दू सम्मेलन 11 जनवरी 2026 को रखा गया है, जिसमें वक्ताओं ने बताया कि आगामी कार्यक्रम अन्य सभी बस्तियों में तय हो चुके हैं और अपनी-अपनी समय अवधि अनुसार होने वाले हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हिन्दू समाज की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लिया और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सभी से अपील की है कि वे इस सम्मेलन में शामिल होकर हिन्दू समाज की एकता और विकास में अपना योगदान दें।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search