पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने किया बुदनी अनुभाग के थानों का निरीक्षण ओचक निरीक्षण

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा

मो.9617412820

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने किया बुदनी अनुभाग के थानों का निरीक्षण आज सीहोर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस व्यवस्था की समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से अनुभाग बुदनी का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने एसडीओपी कार्यालय बुदनी, थाना बुदनी, थाना शाहगंज तथा चौकी बक्तरा का भ्रमण कर अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, लंबित प्रकरणों, मालखाना, हवालात एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त, अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी तथा आमजन से संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनविश्वास को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने थानों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं अनुशासन व्यवस्था की सराहना करते हुए आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी प्रदान किए।साथ ही आगामी त्योहारों होली , रंगपंचमी , ईद आदि पर सक्रियता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया । साथ ही बुदनी में वर्धमान फैब्रिक्स और ट्राइडेंट कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर्स के साथ कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई । सिक्योरिटी गार्ड्स को आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि शर्मा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक माया सिंह, निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search