सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820
दिनांक: 24 जुलाई 2026
नवागत पुलिस महानिरीक्षक (देहात जोन भोपाल) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र का सीहोर दौरा*
*अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, किया पौधारोपण*
आज दिनांक 24.07.2026 को नवागत पुलिस महानिरीक्षक (देहात जोन भोपाल) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र ने जिला सीहोर का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदया का स्वागत किया गया तथा उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया ।
समीक्षा बैठक के दौरान नवागत आईजी श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र ने उपस्थित सभी अनुविभागीय अधिकारीगण से अपने अपने अनुभाग की धार्मिक, राजनैतिक,आपराधिक तथा सांप्रदायिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की, उपरांत पुलिस अधिकारियों को जनता से बेहतर तालमेल बनाने, लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
बैठक में मुख्य रूप से
डॉ. प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीहोर
जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं रक्षित निरीक्षक सीहोर उपस्थित रहे।
![]()






