सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा,थाना पार्वती पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 202/26 अलीपुर माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने राज उर्फ राजू बारेला पिता नानसिह उम्र 20 साल निवासी बसनपुर भेरूंदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति श्री सोनाक्षी सक्सेना जिला सीहोर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सुनीता रावत तथा एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता आष्टा के मार्गदर्शन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पार्वती क्षेत्र स्थित अलीपुर माता मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया था
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने लगभग 4000 हज़ार रूपये चोरी की गई नकदी बताए गए मेमोरेंडम के अनुसार बरामद कराई उसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका
ASI हिरेश सोनी
प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया
प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन प्रधान आरक्षक चंद्रभान परमार
आरक्षक नितिन वर्मा
![]()





