भेरूंदा खुलासा
धर्मेंद्र योगी
मों,9165626040

मालदा । भेरूंदा नगर में कई दिनों से चल रही गणेश उत्सव की तैयारियां बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बड़ी-बड़ी झांकियां और बड़े-बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं जहां पर आज गणेश जी की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा नगर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जाएगा। और प्रतिदिन पंडलो में मनमोहन झांकियां बनाई जाएगी ।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर भेरूंदा में भारत माता समिति द्वारा एक भव्य पंडाल बनाया गया जिसमें आज ढोल नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। और पूरे नगर में सुबह शाम सभी पंडालों में गणेश जी के जयकारे से पूरा नगर गुंजमान हो जाएगा। और अंतिम दिन सभी प्रतिमाओं को चल समारोह के रूप में मुख्य मार्ग से होते हुए बहते हुए जल में गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा और अगले बरस जल्दी आने की गूंज चारों और सुनाई देगी।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश जी की प्रतिमाएं मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं को ही लोगों ने पसंद किया और प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित मूर्तियों को नकारा गया। वही शासन प्रशासन द्वारा इस वर्ष सभी मूर्ति विक्रेताओं को हाई स्कूल प्रांगण में एकत्रित कर दुकान लगवाई जिससे नगर में अलग-अलग जगह मूर्तियों को पसंद करने में आने वाली परेशानी को दूर किया गया और एक अस्थाई सुंदर मार्केट का निर्माण किया।
![]()





