सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
डीआईजी भोपाल देहात रेंज श्री राजेश चंदेल ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा संबंधी दिए निर्देश*
आगामी कावड़ यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन को दृष्टिगत रखते हुए आज पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) देहात रेंज श्री राजेश चंदेल ने प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थलों तथा सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डीआईजी श्री चंदेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के दौरान कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखा जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी श्री बृजमोहन धाकड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी तथा बिठलेश्वर सेवा समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]()





