सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
स्लग- ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 20 लोग घायल…
रेहटी तहसील क्षेत्र के ओडिया-दीपाखेड़ा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्राली में लगभग 40 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली होशंगाबाद जिले के होरिया पीपली गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होकर भेरूंदा क्षेत्र के ग्राम चींटीखेड़ा वापस लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही 100 डायल और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलने पर रेहटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





