जावर पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल, दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार*

*जावर पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल, दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार*

सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में थाना जावर पुलिस ने हकीमपुर खोयरा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। 06 अक्टूबर 2025 को मिले अज्ञात शव की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए हार्वेस्टर संचालक मिट्टू सिंह के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि हुई।
जांच में सामने आया कि मृतक के साथी दिलप्रीत उर्फ दिलबर और परमजीत उर्फ पम्मा घटना के बाद से फरार थे। पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। आपसी रंजिश और नशे के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और हार्वेस्टर मशीन जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बाइट हेमंत पाण्डेय थाना प्रभारी जावर

affordablecarsales.co.nz

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search