सिहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820
जनसुनवाई में 18 शिकायतों की सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया ।
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली ।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए।
जनसुनवाई में कुल 18 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
![]()





