बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। मंगलवार को तहसील कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें एसडीएम आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 12 आवेदन राजस्व विभाग, 3 आवेदन जनपद पंचायत, 2 आवेदन नगर पालिका परिषद बैरसिया और 1 आवेदन थाना बैरसिया से संबंधित रहे। राजस्व विभाग के आवेदनों को एसडीएम आशुतोष शर्मा ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर ही संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया। अन्य विभागों से जुड़े आवेदनों पर एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।
![]()





