गुरु पूर्णिमा पर क्षेत्रपाल बाबा मंदिर में किया गया वृक्षारोपण

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। श्री क्षेत्रपाल सेवा समिति के तत्वधान में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। आपको बता दें कि बाबा श्री क्षेत्रपाल मंदिर बसई में प्रसिद्ध देवस्थान है। यहां पर आने वाले सभी भक्तजनों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।अनेकों प्रकार की समस्याओं का समाधान होता है।यह मंदिर अंधेरा बाग मांडव इमली के नीचे,छतरी मंदिर के पास बसई शमशान घाट में स्थित है। यह “प्राचीन मंदिर भूत,प्रेत बाधाएं,काला जादू एवं नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा” दिलाने में बड़ी भूमिका निभाता है।मंदिर समिति ने वृक्षारोपण करते हुए शपथ ली है कि हम हर वर्ष पेड़ लगाएंगे और प्रकृति की सुरक्षा भी करेंगे। समिति ने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि सभी देशवासी (एक व्यक्ति,एक वृक्ष,हर वर्ष ) लगाएं और उनकी जीवन भर सुरक्षा करने की सौगंध लें।जिससे हमारे भविष्य का शुभ निर्माण होगा।इस मौके पर डॉक्टर राजेंद्र मैना पंडा जी,पार्षद रवि करोसिया,पार्षद राधे पटेल, नपा.इंजीनियर मधुर चौरसिया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search