श्यामपुरMP राजकुमार मेवाड़ा
मो.9617412820
- हैडिंग//खबर का हुआ असर श्यामपुर तहसील में समय से पहले 99% गिरदावरी कार्य पूर्ण

श्यामपुर तहसील में पटवारी स्तर पर इतना त्वरित कार्य हुआ है। स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी और मीडिया की सतर्कता का ही परिणाम
श्यामपुर। क्षेत्रीय समाचारों के असर और प्रशासनिक सक्रियता के चलते श्यामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी पटवारी हल्कों में गिरदावरी का कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण कर लिया गया है। जहाँ शासन द्वारा इस कार्य के लिए 9 मार्च की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, वहीं पटवारियों की मुस्तैदी से यह काम समय सीमा समाप्त होने से पहले ही 99% पूरा हो चुका है।
पोर्टल अपडेटिंग में आ रही है तकनीकी समस्या सूची ,के अनुसार देखा गया की श्यामपुर तहसील का जिले भर में सबसे पहले गिरदावरी का कार्य किया गया है
हालाँकि, धरातल पर काम पूरा होने के बावजूद किसानों और संबंधित विभागों को डेटा देखने में कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पोर्टल पर डेटा अपलोड होने के बाद अपडेटिंग में कुछ समय लग रहा है
प्रगति: तहसील के लगभग सभी हल्कों में 99% कार्य संपन्न।
तकनीकी स्थिति: पोर्टल पर डेटा सिंक होने में 24 से 48 घंटे का समय अपेक्षित
किसानों को घबराने की जरूरत नहीं
विभागीय सूत्रों का कहना है कि सर्वर पर लोड और पोर्टल की प्रोसेसिंग प्रक्रिया के कारण जानकारी तुरंत प्रदर्शित नहीं हो रही है। इस प्रक्रिया में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है, जिसके बाद सारा डेटा पोर्टल पर अपडेटेड दिखाई देने लगेगा। तहसील प्रशासन ने पटवारियों की इस तत्परता की सराहना की है, जिससे किसानों को आगामी योजनाओं और फसल लाभ के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
![]()





