सीहोरMPराजकुमारमेवाड़ा
हैडिंग/केंद्रीय कृषि मंत्री ने बुधनी में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
माताओं-बहनों की सेवा ही मां दुर्गा की सेवा है – केंद्रीय कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सिविल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात उन्होंने शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले नागरिकों से संवाद किया और उन्हें रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उन्होंने निक्षय मित्र अभियान के तहत टीबी मरीजों को फूड बास्केट भी वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी माताएं और बहनें मां दूर्गा की सच्ची मूरत हैं और इनकी सेवा ही मां दुर्गा की सेवा है। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है, जिस परिवार की नारी स्वस्थ होती है, वह परिवार सशक्तिकरण और विकास की तरफ आगे बढ़ता है।
खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





