ईस्ट मित्रों द्वारा मनाया गया जगदीश सेन का जन्मदिन

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया में जगदीश सेन का जन्मदिन उनके ईस्ट मित्रों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही साथ सेन समाज संगठन के सदस्यों ने भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित की और पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत किया। आपको बता दें कि जगदीश सेन बड़े ही हंसमुख मिलनसार समाजसेवी ,धार्मिक कार्यक्रमों एवं राजनीति में अपना योगदान देते आ रहे हैं।अपनी समाज तथा धर्म के प्रति सदैव अग्रसर रहते हैं। जगदीश सेन वर्तमान में सेन समाज भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। पूर्व में ग्रामीण जिला सचिव कांग्रेस भोपाल की भूमिका भी निभा चुके हैं।ऐसे अनेक प्रकार के दायित्वों को संभालते हुए जगदीश सेन अपने समाज एवं राष्ट्र के प्रति हमेशा हर प्रकार के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। दूसरी ओर एक दिन पूर्व सेन महाराज चौक भोपाल में श्रृंगार के दौरान सामाजिक प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पुष्पमालाओं से जन्मदिन मनाया गया था। उनके प्रिय जनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष बधाइयां देकर उत्साह बढ़ाया। वहीं जगदीश सेन ने श्री सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन किया और प्रसादी वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search