ईमानदारी की मिसाल: किशोर बस स्टाफ ने लौटाए लाखों के गहने और नकदी

राजकुमार मेवाड़ा की रिपोर्ट
मो,9617412820
ईमानदारी की मिसाल: किशोर बस स्टाफ ने लौटाए लाखों के गहने और नकदी
भोपाल से गुना मार्ग पर संचालित किशोर बस (क्रमांक R,J,PB,10009) के स्टाफ ने अपने कर्तव्य और ईमानदारी का एक अनूठा परिचय दिया है।
दो दिन पूर्व, यात्रा कर रहे डॉ. महेश जैन एवं उनकी पत्नी का कीमती सामान, जिसमें लगभग तीन से चार तोले सोने के गहने और नकदी से भरा पर्स था, बस में ही छूट गया।

बस के परिचालक शिवनारायण मेर (सोनू), निवासी बीनागंज, और चालक ऋषि सरदार (गुना) ने इस लावारिस सामान को पूरी सुरक्षा के साथ रखा। उन्होंने तत्काल वाहन स्वामी दिनेश शर्मा से संपर्क किया और मूल मालिकों तक इसे पहुँचाने की व्यवस्था की।

आज तीज बड़ली हनुमान मंदिर परिसर में, बस स्टाफ ने डॉ. महेश जैन एवं उनकी पत्नी को उनका खोया हुआ सारा सामान सुरक्षित लौटा दिया गया। अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए, डॉ. जैन ने किशोर बस स्टाफ का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया और इस नेक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
सच में किशोर बस के स्टाफ ओर बस के स्वामी दिनेश शर्मा ईमानदारी की मिशाल पेश की है

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search